logo

महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

कांग्रेस पार्टी माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी- पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री



महराजगंज:- महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है,जो मेहनत करके कमाते हैं उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आप से छीन लेगा। कांग्रेस का मंत्र है आपसे छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहोगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इन हेरिटेंट का टैक्स बोझ लाद देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को कम कर उनका हक मारना चाहती है। वो आरक्षण का धार्मिक आधार पर बंटवारा करना चाहते हैं।

कांग्रेस का मकसद तालिबानी एजेंडा लागू करना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही मकसद है कि किसी भी तरह से सत्ता में आएं और अपना तालिबानी एजेंडा लागू करें। कांग्रेस ने पहले भी आरक्षण को छीनने का प्रयास किया था, लेकिन व्यापक विरोध होने के कारण उन्हें अपने मंसूबों में सफलता नहीं मिली।

कांग्रेस छीनना चाहती है आरक्षण

उन्होंने कहा कि रंगनाथ मिश्र कमेटी और सच्चर कमेटी के जरिए भी एससी एसटी का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती थी इसीलिए कांग्रेस जातीय जनगणना करा रही है। जिससे समाज का ताना बाना छिन्न-भिन्न कर वर्ग विशेष को लाभ दे सकें। कांग्रेस देश की कीमत पर सत्ता चाहती है। कांग्रेस तालिबानी कानून लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद देश में तीन तलाक और सरिया कानून लागू करना है। यह आधी आबादी का अपमान तो है ही साथ ही उनके खतरनाक मंसूबे को दिखाता है।

7
1713 views